देहरादून। उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भी अपनी तैयारी करने लगी है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो इस सीट पर पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
हरक की दावेदारी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशी चयन का निर्णय प्रदेश नेतृत्व ओर पार्टी हाइकमान को करना है लेकिन इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस तैयार है।