मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में 2 बसें खाई में पलटीं, एक की मौत, कई घायल

HO BUREAU

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे 58 पर शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बारिश के दौरान एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में 2 बसें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

bus accident
bus accident
शेयर करें

मुज़फ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे 58 पर शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बारिश के दौरान एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में 2 बसें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जिसे देखते हुए तत्काल पुलिस द्वारा क्रेनों की मदद से बस को खाई से निकलवा कर हाइवे को सुचारु कराया गया। बताया जा रहा है कि एक बस राजस्थान और दूसरी अरुणाचल प्रदेश की थी। ये दोनों बसें हरिद्वार की ओर जा रही थीं। जिस समय हादसा हुआ उस समय क्षेत्र में काफी बरसात हो रही थी।

शेयर करें