मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP में बसपा ने उपचुनाव के लिए कसी कमर, जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश तेज

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी अभी से उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए उसने अभी से जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है। ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं। जीत के लिए बसपा ने टिकट का एक ही आधार रखा है। वह है जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी।

bsp chief mayawati
bsp chief mayawati
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी अभी से उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए उसने अभी से जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है। ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं। जीत के लिए बसपा ने टिकट का एक ही आधार रखा है। वह है जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी।

मालूम हो कि बसपा का प्रदर्शन 2012 के बाद से लगातार गिरता जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसे एक सीट मिली थी और वोट प्रतिशत महज 12.8 प्रतिशत रह गया था। लोकसभा चुनाव 2024 में वह एक भी सीट नहीं जीत सकी।

वोट प्रतिशत गिरकर 9.19 प्रतिशत रह गया। ऐसे में बसपा ने सभी 10 विधान सभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में बसपा प्रमुख ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करें।

शेयर करें