मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

लोकतंत्र का उत्सवः J&k में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान, हरियाणा में भी एक अक्तूबर को डाले जाएंगे वोट, 4 अक्तूबर को RESULT

HO BUREAU

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर (J&k) और हरियाणा में चुनाव की घोषणा कर दी है। J&k में 18 व 25 सितंबर और 1 अक्तूबर जबकि हरियाणा में भी 1 अक्तूब को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जब-जब विश्व में चुनाव होंगे, आपको निश्चित रूप से हमारे देश में हुए चुनाव की याद आती रहेगी। ये चुनाव हमें अपनी ताकत का एहसास दिलाते रहेंगे।

election commission of india
election commission of india
शेयर करें

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर (J&k) और हरियाणा में चुनाव की घोषणा कर दी है। J&k में 18 व 25 सितंबर और 1 अक्तूबर जबकि हरियाणा में भी 1 अक्तूब को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जब-जब विश्व में चुनाव होंगे, आपको निश्चित रूप से हमारे देश में हुए चुनाव की याद आती रहेगी। ये चुनाव हमें अपनी ताकत का एहसास दिलाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। वहां के लोग चुनाव के लिए उत्सुक थे। जम्मू कश्मीर के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वहां मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें जम्हूरियत की ताकत का बेहतरीन उदाहरण पेश करती हैं। जम्हूरियत की ऐसी झलक बताती है कि आवाम अपनी तकदीर बदलना चाहता है। यह बुलेट पर बैलट की जीत है। कश्मीर की घाटी के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छा मतदान हुआ। घाटी ने हिंसा को नकारा और बुलेट और बहिष्कार के बदले बैलेट को चुना।

कश्मीरी प्रवासियों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि हर नागरिक को पूरा अवसर मिला। जम्मू-कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं। यहां 87.09 लाख मतदाता हैं। 44.46 लाख पुरुष और 42.63 लाख महिला मतदाता होंगी। यहां पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 3.71 लाख होगी। साथ ही कुल 20 लाख से ज्यादा युवा मतदाता होंगे। बता दें कि 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना चार अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी तथा नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी। हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं।

शेयर करें