मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की PM मोदी और राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

HO BUREAU

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए गहरी चिंता जताई है। मोदी ने कहा कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मालूम हो कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

ormer US President Trump
ormer US President Trump
शेयर करें

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए गहरी चिंता जताई है। मोदी ने कहा कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मालूम हो कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

अमेरिका में चुनावी रैली को संबोधित करते समय ट्रंप पर चलाई गई थी गोली

इस दौरान अचानक एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। जिससे उनके कान से काफी मात्रा में खून बहने लगा। इस दौरान वहां मौजूद ट्रंप के सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी को मार गिराया। यह घटना 13 जुलाई की शाम करीब सवा छह बजे हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीएम मोदी ने ‘X’ पर कहा कि मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उधर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश किए जाने पर रविवार को गहरी चिंता जताई और कहा कि ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

शेयर करें