मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया ‘जननायक’.

HO BUREAU

वोट अधिकार यात्रा के दौरान, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को "क्रांति का प्रतीक" कहकर संबोधित किया.

vote adhikar rally
vote adhikar rally
शेयर करें

पूर्णिया  — बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की खुले मंच पर जमकर तारीफ की। उन्होंने तेजस्वी को “जननायक”, “क्रांति का प्रतीक”, “आशा और भरोसे का प्रतीक” बताते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की

उन्होंने भाषण के दौरान कहा:

“क्रांति के प्रतीक, नफरत और आंतक को मिटाने का नाम कौन? आपकी उम्मीद आपका सपना और आपका विश्वास तेजस्वी हैं। इंसानियत का पैगाम कौन है, मोहब्बत का दूत कौन है…”

यह पप्पू यादव का तेजस्वी यादव के प्रति अचानक बदलता रुख है, क्योंकि पहले वे अक्सर तेजस्वी की आलोचना करते रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव 2025 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विपक्षी एकजुटता को मजबूती देने की रणनीति हो सकती है।

शेयर करें