मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, जीत के लिए उतरेंगे ये दिग्गज

HO BUREAU

यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज हो गई है। उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की टीम।आज से टीम के सदस्य विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगे।करीब एक हफ्ते क्षेत्र में रहकर विधानसभा का सर्वे करेंगे। एक हफ्ते बाद अपनी रिपोर्ट BJP प्रदेश मुख्यालय को देंगे।रिपोर्ट के आधार पर पार्टी चुनावी रणनीति को तैयार करेगी।

bjp
bjp
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज हो गई है। उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की टीम।आज से टीम के सदस्य विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगे।करीब एक हफ्ते क्षेत्र में रहकर विधानसभा का सर्वे करेंगे। एक हफ्ते बाद अपनी रिपोर्ट BJP प्रदेश मुख्यालय को देंगे।रिपोर्ट के आधार पर पार्टी चुनावी रणनीति को तैयार करेगी।

10 कलस्टर में 2 से 3 मंत्री, 2 पदाधिकारियों की टीम लगी।सरकार के अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। सीसामऊ सीट की जिम्मेदारी सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल को दी। संगठन की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लगाए गए। कटेहरी सीट की जिम्मेदारी स्वतंत्रदेव सिंह, आशीष पटेल को मिली।

संगठन की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लगाए गए।मिल्कीपुर सीट की जिम्मेदारी MLC अवनीश सिंह को मिली।विधायक भूपेश चौबे को मझवां सीट की जिम्मेदारी मिली।विधानसभा क्षेत्रों में BJP नेता, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद।एक-एक बूथ का जातीय समीकरण भी बनाया जाएगा।स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के साथ बैठक होगी।

शेयर करें