मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मधुरा में भीषण गर्मी का कहरः प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें लोग

HO BUREAU

मथुरा में भीषण गर्मी और लू से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया गया है। लोग सुबह से ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सड़कें तप रही हैं। सुबह 10 बजते-बजते सड़कें सूनीं हो जा रही हैं। मथुरा में सीजन का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 7 बजे से ही सूरज के तल्ख तेवर दिखने लगते हैं।

Extreme heat havoc in Madhura
Extreme heat havoc in Madhura
शेयर करें

मथुरा। मथुरा में भीषण गर्मी और लू से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया गया है। लोग सुबह से ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सड़कें तप रही हैं। सुबह 10 बजते-बजते सड़कें सूनीं हो जा रही हैं। मथुरा में सीजन का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 7 बजे से ही सूरज के तल्ख तेवर दिखने लगते हैं।

मौसम विभाग ने चार दिन हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने जरूरी होने पर ही दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोगों से बाहर निकालने की सलाह दी है।

आग उगलती सड़कों पर निकले राहगीर लू से बचने के लिए खुद को पूरी तरह ढके हुए नजर आ रहे हैं। अधिक तापमान होने के कारण लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। शरीर में पानी की कमी एवं ऐंठन की शिकायत हो सकती है। प्रशासन ने वृद्ध, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार, दुर्बल लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

शेयर करें