मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वर्दी पर लगा दागः अवैध वसूली पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR, दूसरे राज्यों की बसों से करते थे वसूली

HO BUREAU

वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले मे 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन के साथ दरोगा समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करा दी गई। पुलिस अफसरों को शिकायत मिली थी कि वर्दी की धौंस दिखाकर दूसरे राज्यों से आई बसों को एंट्री देने के नाम पर धमका कर हज़ारों रुपए वसूला जाता था। इस शिकायत पर अफसरों ने अयोध्या हाइवे के कमता तिराहे पर जांच कराई।

action
action
शेयर करें

लखनऊ। वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले मे 4 पुलिसकर्मियों को  सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन के साथ दरोगा समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करा दी गई। पुलिस अफसरों को शिकायत मिली थी कि वर्दी की धौंस दिखाकर दूसरे राज्यों से आई बसों को एंट्री देने के नाम पर धमका कर हज़ारों रुपए वसूला जाता था। इस शिकायत पर अफसरों ने अयोध्या हाइवे के कमता तिराहे पर जांच कराई।

जांच में सामने आया कि दरोगा और सिपाही चालान और गाड़ी सीज़ करने की धमकी के नाम पर हजारों की वसूली करते थे। वसूली मामले में सब इंस्पेक्टर उमेश सिंह, कांस्टेबल शुभम कुमार, विवेक विशाल दूबे और सचिन कुमार पर कार्रवाई की गई। ज्वाइंट CP उपेंद्र अग्रवाल से शिकायत के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए। आरोपी पुलिसकर्मी विभूतिखंड थाने में तैनात थे।

शेयर करें