कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कई मतदान केंद्रों के बूथों पर जाकर डीएम ने लोगों से जानकारी ली। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ पोलिंग बूथों का भ्रमण कर रहे थे।
इसके अलावा 400 मोबाइल टीमें भी निगरानी में लगी थीं। 1052 मतदान केंद्रों पर वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू है।