मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बुज़ुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर पर मिली मतदान की सुविधा, डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को किया रवाना

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांगजन मतदाताओं को वैकल्पिक सुविधा के रूप में पोस्टल बैलट से मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गR है। जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांगजन मतदाताओं के मतदान हेतु 4 व 5 मई की तिथि निर्धारित की गई है।

DM sent off polling parties from the Collectorate premises
DM sent off polling parties from the Collectorate premises
शेयर करें

बहराइच। लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांगजन मतदाताओं को वैकल्पिक सुविधा के रूप में पोस्टल बैलट से मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गR है। जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांगजन मतदाताओं के मतदान हेतु 4 व 5 मई की तिथि निर्धारित की गई है।

ऐसे मतदाता जो किन्हीं कारणों से 4 मई को मतदान नहीं कर पाएंगे, उन्हें 5 मई को दोबारा मतदान का अवसर मिलेगा। जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार यदि बुज़ुर्ग व दिव्यांजन मतदाताओं की बात की जाय तो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा में 80 वर्ष से अधिक आयु के 21 व दिव्यांगजन कटेगरी के 15 कुल 36 मतदाता चिह्नित हैं।

इसी प्रकार नानपारा में 18 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 17 कुल 35, मटेरा में 09 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 08 कुल 17, महसी में 17 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 08 कुल 25, बहराइच में 18 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 13 कुल 31 इस प्रकार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 (अ.जा.) बहराइच में कुल 144 मतदाता जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 83 व दिव्यांगजन कैटेगरी के 61 मतदाता है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा व नानपारा के लिए 03-03 तथा मटेरा, महसी व बहराइच के लिए 02-02 टीमें बनाई गई हैं।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 (अ.जा.) बहराइच में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 83 व दिव्यांगजन कैटेगरी के 61 कुल 144 मतदाताओं के लिए गठित की गई 12 पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी पोस्टल बैलेट राकेश कुमार मौर्या आदि थे।

शेयर करें