Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिर पलट गए चाचा शिवपाल ! बदायूं से चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, बेटे आदित्य को बनाएंगे उम्मीदवार

फिर पलट गए चाचा शिवपाल ! बदायूं से चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, बेटे आदित्य को बनाएंगे उम्मीदवार

संभल पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह बदायूं से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि इस सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारेंगे। श्री यादव ने कहा कि बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेज दिया गया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

संभल। संभल पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह बदायूं से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि इस सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारेंगे। श्री यादव ने कहा कि बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेज दिया गया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव 28 अप्रैल को संभल में जनसभा को करेंगे संबोधित

बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव  जिले के बबराला में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां सम्मेलन में सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बदायूं की पूरी जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।

सम्मेलन में आदित्य यादव की बदायूं लोकसभा से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को पास किया गया है। अब वह प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेज दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को पास करना राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथ में है। वहीं भाजपा के 400 पार के नारे पर कहा कि पूरे देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।

बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट पर सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था लेकिन कुछ दिन बाद उनका टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को दे दिया गया। इसके बाद बदायूं लोकसभा सीट को लेकर घमासान मच गया। अब देखना यह होगा कि अखिलेश यादव बदायूं सीट के लिए आदित्य यादव के नाम पर मुहर लगाते हैं या फिर किसी और चेहरे को यहां से उतारेंगे। उधर, धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी समाजवादी परिवार के हैं। अखिलेश यादव के हाथ को मजबूत करेंगे। हम बदायूं से जीतेंगे।

पढ़ें :- UP में एक बजे तक 35.73% मतदान, लगी रही लंबी कतार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com