मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

NDA और INDIA दोनों में टूट, सहयोगी दलों में दिख रही फूट ही फूट

HO BUREAU

2024 लोकसभा इलेक्शन खत्म होते बिखर रहा INDIA और NDA गठबंधन में अपनी डफली अपना राग का कार्यक्रम शुरू हो गया है। INDIA गठबंधन हो या NDA गठबंधन, दोनों के सहयोगी दल अलग-अलग मार्ग पर चलते दिख रहे। यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच की दूरी इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार को जगजाहिर कर रही है।

politics
politics
शेयर करें

लखनऊ। 2024 लोकसभा इलेक्शन खत्म होते बिखर रहा INDIA और NDA गठबंधन में अपनी डफली अपना राग का कार्यक्रम शुरू हो गया है। INDIA गठबंधन हो या NDA गठबंधन, दोनों के सहयोगी दल अलग-अलग मार्ग पर चलते दिख रहे। यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच की दूरी इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार को जगजाहिर कर रही है।

वहीं NDA में अपना दल (एस), RLD, निषाद पार्टी भी गुपचुप इशारों में भाजपा को टेंशन दे रही है। कांग्रेस और सपा बाबा साहेब आंबेडकर अपमान पर एक साथ नहीं है। वहीं आरएलडी के प्रवक्ता ही बयानों से गर्मी पैदा कर रहे हैं।  रोलोद के प्रवक्ता कमल गौतम ने कहा कि अगर आपको लग रहा होगा अमित शाह के खिलाफ इस तरीके का बयान कांग्रेस पार्टी या फिर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दे रहे होंगे लेकिन ऐसा नहीं है यह रालोद के प्रवक्ता है जो गृह मंत्री से माफी मांगने की बात कह रहे हैं और उनका यह बयान वायरल हुआ तो हंगामा मच गया।

वहीं अपनादल (एस) कोटे से मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के इल्जाम लगे तो आशीष पटेल ने भाजपा पर सवाल खड़े कर दिए। RLD प्रवक्ता ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को गलत करारा दे दिया। वहीं निषाद पार्टी के संजय निषाद उपचुनाव में सीट ना मिलने से नाखुश है।

उपचुनाव में भले एक है तो सेफ है नारा गूंजा हो लेकिन यूपी उपचुनाव के नतीजे आने पर जश्न में एक भी दल भाजपा के साथ नहीं दिखा और शायद इसलिए अटल जयंती के दिन ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है। फिलहाल लोकसभा चुनाव nda vs india हुआ था लेकिन चुनाव के बाद india में तो राहुल गांधी के लिए अखिलेश से लेकर ममता तक धर पकड़ चल ही रही है। वहीं nda भी एक नहीं दिख रहा।

शेयर करें