Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

कांग्रेस के युवा नेता प्रवीण कश्यप की अगुवाई में भारी संख्या में युवकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश संयोजक एवं जिला पानीपत प्रभारी प्रवीण कश्यप दयालपुर की अगुवाई में गुरुवार को  उमरी आईटीआई प्रधान विकास गिल व सैकड़ों की संख्या में युवा ढोल-नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा के आवास पर पहुंचे।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के युवा नेता प्रवीण कश्यप की अगुवाई में भारी संख्या में युवकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश संयोजक एवं जिला पानीपत प्रभारी प्रवीण कश्यप दयालपुर की अगुवाई में गुरुवार को  उमरी आईटीआई प्रधान विकास गिल व सैकड़ों की संख्या में युवा ढोल-नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा के आवास पर पहुंचे।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

जहां उन्होंने प्रवीण कश्यप की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सभी युवाओं का पार्टी में आने पर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहना कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दिलाया। श्री अरोड़ा ने युवाओं से कहा कि पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं युवा

उन्होंने नए जुड़े कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उपस्थित सभी युवाओं ने कहा हम पार्टी में पूरी कर्तव्य निष्ठा व लगन से काम करेंगे व पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के डॉक्टर सुशील गुप्ता है। निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी पूरे तन-मन-धन से आप नेता डॉक्टर सुशील गुप्ता को समर्थन देते हुए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जीतने का काम करेंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

वहीं पानीपत प्रभारी प्रवीण कश्यप दयालपुर ने कहा कि निश्चित रूप से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है और एक नए बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। निश्चित रूप में आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता पलट करते हुए युवा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com