मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः महिला ने पंखे से लटककर समाप्त की अपनी जीवन लीला

Rakesh

यमुनानगर में महिला ने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान तोएबा (28) निवासी मेगुवाला थाना प्रताप नगर के रूप में हुई।

hanging
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर  में महिला ने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान तोएबा (28) निवासी मेगुवाला थाना प्रताप नगर के रूप में हुई।

प्रताप नगर थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तोएबा का शव परिजनों ने नीचे उतारा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया था। जिसका आज पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि तोएबा मानसिक रूप से परेशान थी। उसके चार बच्चे हैं। मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

शेयर करें