कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पिपली बस अड्डे पर एसटीएफ करनाल की वांटेड बदमाश से मुठभेड़ हो गई। शार्प शूटर राजन की हत्या में वांटेड बदमाश फिरोज खान को पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में फिरोज को एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र में भर्ती करवाया।
कुरुक्षेत्र पिपली बस अड्डे पर मंगलवार देर शाम एसटीएफ करनाल की वांटेड बदमाश से हुई मुठभेड़ में फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना सदर थानेसर पिपली प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि लाडवा के मेहरा गांव के शार्प शूटर राजन की हत्या में वांटेड बदमाश राजस्थान के गैंगस्टर फिरोज खान पुत्र रमजान उम्र 21 साल वासी नागौर को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की फायरिंग से एक गोली गैंगस्टर के पैर में जा लगी।