मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Bareilly : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

up bureau

यूपी के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Bareilly : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bareilly : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस (32 बोर), ₹3900 नगद, दो मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

कार्रवाई के संबंध में एएसपी/सीओ थर्ड देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को उनकी तलाश मे थी। मुठभेड़ के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें