मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

स्टेशन पर करीब आठ लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार, हवाला के जरिए पैसे के लेनदेन की आशंका

HO BUREAU

वाराणसी कैंट जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े एक व्यक्ति के पास से करीब आठ लाख की नकदी बरामद की। उसके पास से 7,66,000 नकद मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी रुपए के बारे में पुख्ता सबूत नहीं दे पाया। पुलिस ने बताया कि अरोपी श्याम दर्शन प्रसाद झारखंड का रहने वाला है।

accused
accused
शेयर करें

वाराणसी। वाराणसी कैंट जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े एक व्यक्ति के पास से करीब आठ लाख की नकदी बरामद की। उसके पास से 7,66,000 नकद मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी रुपए के बारे में पुख्ता सबूत नहीं दे पाया। पुलिस ने बताया कि अरोपी श्याम दर्शन प्रसाद झारखंड का रहने वाला है।

वह दिल्ली से मुंबई जा रहा था। वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन करने आया था। वह बरामद पैसे से गाड़ी खरीदने जा रहा था। मगर कैंट जीआरपी ने रुपए को लेकर बताया कि आरोपी द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने के कारण पैसे को जब्त कर आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

शेयर करें