मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों व सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबा रहीः दीपेंद्र हुड्डा

HO BUREAU

रोहतक के भिवानी स्टैंड पर शनिवार को शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा यहां पहुंचे और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

शेयर करें

रोहतक। रोहतक के भिवानी स्टैंड पर शनिवार को शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा यहां पहुंचे और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों व सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। इसका नजारा पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी देखा था।

शेयर करें