Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. 9 व 10 सितंबर को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

9 व 10 सितंबर को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी। यह निर्णय कानून व यातायात व्यवस्था आदि बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों, अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों व आम जनता की सुविधा के लिए लिया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी। यह निर्णय कानून व यातायात व्यवस्था आदि बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों, अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों व आम जनता की सुविधा के लिए लिया गया है।

पढ़ें :- यूपीः जौनपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रेलर, खड़ी हो गई सुपरफास्ट ट्रेन, यात्री हुए परेशान

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान डीएमआरसी से मेट्रो सेवा सुबह चार बजे शुरू करने का अनुरोध किया था। जिससे जी 20 समिट में तैनात जवानों और अन्य कर्मचारियों को समय पर पहुंचने में असुविधा न हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com