मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसला, कॉन्स्टेबल ने बचाई जान, देखें वीडियो

Rakesh

उत्तराखंड के काठगोदाम में महिला अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने गई थी। इस दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन से उतरते समय हड़बड़ी में महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर घिसटने लगी। यह देख मौके पर मौजूद जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने अपनी कुशलता से महिला को बचा लिया।

शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के काठगोदाम में महिला अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने गई थी। इस दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन से उतरते समय हड़बड़ी में महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर घिसटने लगी। यह देख मौके पर मौजूद जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने अपनी कुशलता से महिला को बचा लिया।

आनंदी देवी गुरुवार को अपने परिजनों को छोड़ने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन आई थी। ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म पर घिसटने लगी। इधर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा ने तुरंत महिला को चलती ट्रेन से बाहर निकाला।

जिसपर हेड कांस्टेबल के सराहनीय कार्य पर महिला व उसके परिजनों ने आभार व्यक्त किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हेड कांस्टेबल के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस की भी प्रशंसा की।

शेयर करें