1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पिथौरागढ़ में लाझकेला नाला उफान पर…बादल फटने की पुरानी त्रासदी की यादें ताजा

पिथौरागढ़ में लाझकेला नाला उफान पर…बादल फटने की पुरानी त्रासदी की यादें ताजा

Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित लाझकेला नाले ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित लाझकेला नाले ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा। लाझकेला नाला इससे पहले भी बड़ी प्राकृतिक आपदा का गवाह रह चुका है। वर्ष 2009 में इसी क्षेत्र में बादल फटने के बाद आई आपदा में 23 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। उस समय हुई तबाही की यादें आज भी स्थानीय लोगों के जेहन में ताजा हैं।

पढ़ें :- Uttarakhand : BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे

प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर

भारी बारिश के कारण आज एक बार फिर लाझकेला नाले का रौद्र रूप देखने को मिला। नाले में तेज बहाव के साथ आसपास के गाड़-गधेरे और नदी-नाले भी उफान पर हैं। कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने की स्थिति बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर भी खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में नालों के अचानक उफान पर आने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों में चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता

प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है। बारिश का सिलसिला जारी रहने पर स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है।

Disclaimer

पढ़ें :- चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com