Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित लाझकेला नाले ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा।

