मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख
उत्तर प्रदेश

UP News : आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के DFO सहित चालक की मौत

Desk

UP News : इटावा -फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी विकास नायक और उनके चालक देवांश की मौत हो गई।✍️Vandana yadav

UP News : आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के DFO सहित चालक की मौत
UP News : आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के DFO सहित चालक की मौत
शेयर करें

UP News : इटावा -फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी विकास नायक और उनके चालक देवांश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंगलवार को नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 69 किलोमीटर प्वाइंट पर यह भीषण दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि डीएफओ विकास नायक अपनी एक्सयूवी-700 गाड़ी से लखनऊ से नोएडा की ओर जा रहे थे। उनके साथ चालक देवांश और केशवती नामक महिला भी सवार थीं।

तेज टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीएफओ विकास नायक और चालक देवांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल केशवती को तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में एक अन्य स्कॉर्पियो वाहन भी चपेट में आ गया। स्कॉर्पियो में सवार डेविड ब्रेन डिसूजा और उनकी पत्नी ममता डिसूजा भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। इटावा के डीएफओ विकास नायक की असामयिक मृत्यु से वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर है। पूरे मामले की जांच जारी है। तीनों घायलों का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा है।

✍️Vandana yadav

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें