UP News : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई का फर्ज निभाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बहनों को एक ऐतिहासिक सौगात दी है।✍️Sandeep
Updated Date
UP News : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई का फर्ज निभाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बहनों को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। उसी क्रम में बांदा जिले के 1725 परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 4547 महिला रसोइयों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने इन गरीब और जरूरतमंद रसोइयों के मानदेय में सीधे 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब इन्हें हर महीने 2000 रुपये के बजाय 3000 रुपये का मानदेय मिलेगा। इस फैसले से बांदा की रसोई बहनों के चेहरों पर खुशी की लहर है।
योगी सरकार का यह फैसला केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने इन महिलाओं के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। मानदेय वृद्धि के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने सभी रसोइयों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच भी प्रदान किया है। बांदा की तमाम रसोइयां जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और जरूरतमंद परिवारों से आती हैं। उनके लिए यह उपहार किसी वरदान से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग
इस अभूतपूर्व फैसले के बाद जिले भर के स्कूलों में कार्यरत महिला रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। रसोइयों का कहना है कि आज तक किसी भी सरकार ने उनके सुख-दुख की सुध नहीं ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक सच्चे भाई की तरह रक्षाबंधन पर उनकी आर्थिक तंगी को दूर करने और स्वास्थ्य सुरक्षा देने का काम किया है।
बांदा के शिक्षा विभाग और प्राथमिक स्कूलों में इस फैसले का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम रसोइयों के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा। रक्षाबंधन के इस पावन मौके पर मिला यह रक्षा कवच बांदा की हजारों बहनों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग योगी सरकार की इस संवेदनशील पहल की सराहना कर रहे हैं।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️Sandeep
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।