Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस घटना के बाद बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी की लोगों से अपील

हाथरस घटना के बाद बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी की लोगों से अपील

By up bureau 

Updated Date

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे को देखकर बाबा बागेश्वर ने अपील की है। बागेश्वर धाम पर बढ़ती भीड़ के कारण बाबा बागेश्वर ने यह अपील की है। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि बढ़ती भीड़ के कारण हमारा जन्मदिन आप अपने घर पर बैठकर मनाएं, यहां पर व्यवस्थाएं डिस्टर्ब हो रही है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस जाएंगे। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस की घटना पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा यह दुखद घटना है और पूरे देश में इस प्रकार की घटनाएं घटती हैं। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो साल पहले इसी प्रकार का सत्संग हुआ था जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। उनके सामने भगदड़ मच गई, जिसमे 50 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हुई ये बाबा-महाराज लोगों को बुलाते हैं और प्रशासन हाथ खड़े कर देता है।

Advertisement