Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशियन गेम्स 2026 : मनप्रीत कौर ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल, शॉट पुट में जीता ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 : मनप्रीत कौर ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल, शॉट पुट में जीता ब्रॉन्ज

By HO BUREAU 

Updated Date

Asian Games 2026 :  मनप्रीत कौर ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल, शॉट पुट में जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनुभवी एथलीट मनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। शुक्रवार को नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए मुकाबले में मनप्रीत ने 17.17 मीटर दूर गोला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की झोली में एक और मेडल डाला।

पढ़ें :- Chhattisgarh : बालोद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

मनप्रीत ने अपने चौथे थ्रो में यह दूरी हासिल की और चीन की सोंग जियायुआन (गोल्ड) और झांग लिनरू (सिल्वर) के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल एक अन्य भारतीय, कृष्णा जयशंकर मेनन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस युवा खिलाड़ी ने 16.57 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर पांचवां स्थान हासिल किया।

मनप्रीत एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पूर्व ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17.00 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। वह हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का हिस्सा थीं, जहां वह बहुत कम अंतर से मेडल से चूक गईं और 17.49 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रही थीं। उन्होंने 2016 ओलंपिक गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वह 23वें स्थान पर रही थीं।

मनप्रीत ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल जीता था। हालाकि, प्रतिबंधित पदार्थों के लिए टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया और उनसे उनका गोल्ड मेडल भी वापस ले लिया गया। उन्होंने 2022 में वापसी की और 18.06 मीटर तक गोला फेंककर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। मनप्रीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लिया और 11वें स्थान पर रहीं। वहीं, पिछले एशियन गेम्स में वह पांचवें स्थान पर रही थीं।

2026 में मनप्रीत ने नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17.75 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल करके घरेलू स्तर पर शानदार फॉर्म दिखाई थी। यह प्रदर्शन एशियन गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड (16.25 मीटर) से बेहतर था। कड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मनप्रीत का प्रदर्शन उनकी निरंतरता और बड़े चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाता है। मनप्रीत एशियन गेम्स में शॉट पुट मेडल जीतने वाली भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले, बारबरा वेबस्टर (1951) और किरण बालियान (2022) ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। (आईएएनएस)

पढ़ें :- बड़ी गिरावट के बाद बाजार ने ली करवट, सेंसेक्स 315 अंक उछला, निफ्टी 0.34 प्रतिशत चढ़ा

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement