Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News:आजमगढ़ में फिर से देखने को मिला दिल्ली जैसा कांड,टुकड़े-टुकड़े में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

UP News:आजमगढ़ में फिर से देखने को मिला दिल्ली जैसा कांड,टुकड़े-टुकड़े में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Azamgarh Newsउत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ से एक खौफ़नाक खबर सामने आई है,आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव में दिल्ली के श्रद्धा जैसा कांड फिर से देखने को मिला है,यहा भी युवती की हत्या करके शव को टुकड़े-टुकड़े कर के फेंके जाने का मामला सामने आया है ,इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है,मंगलवार की सुबह जब लोग शौच करने गए तभी अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर एक कुंए में झाँका तो उसमे युवती के अंग को काटकर फेंका गया था,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई,

पढ़ें :- धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में दिखे ऑटो चालक हरजीत ने अपनी फिल्म नहीं देखी- वजह जानकर दिल भर आएगा

बता दें,अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है,मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फारेंसिक टीम के साथ खुद पुलिस अधीक्षक पहुंचे हुए हैं,मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच करने के लिए निकले थे. तभी किसी ने कुंए में झांका तो वह दंग रह गया. उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था.धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई. वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया.

युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अज्ञात युवती का शव अलग-अलग भागों में मिला है. मौके पर डॉग स्क्वायड व फारेंसिंक टीम जांच में जुटी हैं. छानबीन के बाद पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी.

Advertisement