लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बुधवार सुबह उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब रोडवेज बस को एक ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब कोहरे की वजह से तेज रफ़्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी. हादसा जरवल थाना क्षेत्र के घर्घरा घाट के समीप की है. बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी जिसकी वजह से हादसा हुआ.
हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. एसएचओ राजेश सिंह ने बताया कि बस सवार घायल 15 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.पुलिस आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके. बताया जा रहा है कि ईदगाह डिपो की बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी.
CM योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए का निर्देश दिया .