एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी फेन फॉलोइंग है। अब एक्ट्रेस ने अपने पति से जुड़े 2 पोस्ट शेयर किए हैं। एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि उनके पति की कंधे की सर्जरी हुई है जिसे पूरा होने में 4.5 घंटे लगे।
पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
वह दिखाती हैं कि कैसे सर्जरी के बाद उनके पति फिर आते हैं और वह उनका पूरा ध्यान रखती हैं। एक वीडियो शेयर कर भाग्यश्री ने लिखा, ‘दोबारा अस्पताल! बहत बड़ी सर्जरी हुई दाहिने कंधे पर जिसमें 4.5 घंटे लगे। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, आंसुओं को रोकना पड़ता है। लेकिन सबसे जरूरी है कि सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘हमसे कहा गया था कि वह एक दिन में ठीक हो जाएंगे और हमें उनकी बात पर विश्वास नहीं था, लेकिन थैंक्यू मेडिकल फैसिलिटीज को और डॉक्टर्स को जिनकी वजह से ये सर्जरी सही हुई। इस चीज को शेयर करने के पीछे की वजह यह है कि लोगों को समझना होगा कि इतनी बड़ी सर्जरी भी आसानी और जल्दी से हो सकती है।’

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म राधे श्याम में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ प्रभास और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में थे। इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हुई थी।