Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आज आएंगे 19 निकायों के परिणाम, दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पर सभी की नजर

आज आएंगे 19 निकायों के परिणाम, दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पर सभी की नजर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

MP Nikay Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई हैं.20 जनवरी को 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए मतदान हुआ था.मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे. इसके लिए सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रचार किया.पूरे प्रदेश की नजरें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहक्षेत्र राघौगढ़ के नतीजों पर लगी हुई है.

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में भाजपा ने बाजी मारी हैं, 15 वार्डों में से 9 भाजपा और 6 पर कांग्रेसी पार्षद विजयी
हुए हैं.
वंही डही के 10 वार्डों में भाजपा और 4 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई हैं तो दुसरी तरफ निर्दलीय 1 ने एक वार्ड में जीत हासिल की हैं.

कितने फीसदी हुआ मतदान

मध्य प्रदेश के जिन नगर निकायों में चुनाव कराया गया उनका कार्यकाल इस महीने में खत्म हो रहा है.इससे पहले पिछले साल जुलाई में प्रदेश के बाकी नगर निकाय दो चरणों में कराए गए थे.निकाय चुनाव के तीसरे चरण में गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर,बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर और पीथमपुर में चुनाव कराया जा रहा है. इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी,खंडवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया,पानसेमल, पलसूद, राजपुर,अंजड़ और धार जिले नगर परिषद धरमपुरी,धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी चुनाव कराया गया.

आपको बता दें कि 20 जनवरी को हुए मतदान में 67.9 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था. सबसे अधिक 80 फीसदी मतदान अनूपपुर के जैतहारी और बड़वानी के राजपुर में हुआ था. पार्षद पद का चुनाव होने के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग अध्यक्ष पद के लिए कलेक्टरों को चुनाव कराने के निर्देश देगा. प्रदेश में इस बार अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के बीच से कराए जा रहे हैं.

पढ़ें :- महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: शहरी राजनीति में बीजेपी गठबंधन की मज़बूत दस्तक
Advertisement