Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौरः घरवाले देखते रहे राह और गांव पहुंची तीनों युवकों की लाश

बिजनौरः घरवाले देखते रहे राह और गांव पहुंची तीनों युवकों की लाश

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में नूरपुर मार्ग स्थित पैजनियां गांव के चौराहे के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के उमरी पीर गांव से हल्दौर के अथाई शेख गांव निवासी मोहम्मद आमिर के घर बारात आई थी।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

बारात में उमरी पीर निवासी सलमान पुत्र शमीम, फरदीन पुत्र रहीसूदीन व आजमीन पुत्र अनीस भी पहुंचे थे। रविवार रात करीब बारह बजे तीनों बारात में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

इस दौरान पैजनिया चौराहे के निकट स्थित बेकरी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया।

Advertisement