Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घोसी उपचुनावः भाजपा ने दारा सिंह चौहान पर लगाया दांव, इस तारीख को है मतदान

घोसी उपचुनावः भाजपा ने दारा सिंह चौहान पर लगाया दांव, इस तारीख को है मतदान

By Rakesh 

Updated Date

मऊ। भाजपा ने यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान पर दांव लगाया है। जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान

दारा सिंह इसी सीट से सपा के विधायक थे और इस्तीफा देकर हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह एक बार फिर घोसी से ही चुनाव लड़ेंगे। घोसी में मतदान 5 सितंबर और मतगणना 8 सितंबर को होगी। दारा सिंह चौहान के फिर से मैदान में आने के कारण घोसी सीट का उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

अब दारा सिंह पर अपनी सीट बचाने की जिम्मेदारी है तो सपा भी उन्हें मात देकर अपनी ताकत दिखाना चाहेगी। घोसी सीट पर राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। पिछली बार सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा के साथ थे, जबकि इस बार वह भाजपा के पाले में आ चुके हैं।

Advertisement