नई दिल्ली । पहलवानों के मामले में बीजेपी आलाकमान ने साफतौर पर कह दिया है कि बृजभूषण शरण सिंह कोई भी ऐसे बयान नहीं देंगे जिसकी आवश्यकता ना हो। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है कि यह मामला लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी
पहलवानों के साथ उनके समर्थन में किसान नेता और तमाम किसान भी आगे आ गए हैं। बता दें कि अयोध्या में एक रैली 5 जून को होने वाली थी जो रद्द हो चुकी है। खुद बृजभूषण शरण सिंह ने सुबह फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इसी के साथ बता दें कि जन चेतना रैली इसका नाम रखा गया था और खुद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि इस रैली में तमाम साधू –संत इकट्ठा होंगे और 11 लाख लोगों के पहुंचने का भी दावा किया गया था।
पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी
बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हो चुका है। नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, इसीलिए बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। कुल 10 आरोप लगाए गए हैं।
इससे पहले जंतर-मंतर पर पहलवानों ने पिछले 1 महीने से प्रदर्शन किया था और 28 मई को पहलवान नए संसद भवन की तरफ जा रहे थे। इस बीच उनको रोक लिया गया। पहवानों के तंबू भी उखाड़ दिए गए।