Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मिशन 2027 की तैयारी में BJP का महामंथन, नितिन नवीन की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी बैठक

मिशन 2027 की तैयारी में BJP का महामंथन, नितिन नवीन की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी बैठक

By HO BUREAU 

Updated Date

मिशन 2027 की तैयारी में BJP का महामंथन, नितिन नवीन की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी बैठक

BJP Meeting : मिशन 2027 को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक का आज दूसरा दिन है। बैठक में आगामी चुनावों, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर मंथन हो रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में बैठक जारी है।

पढ़ें :- स्पेस सेक्टर में भारत की उड़ान तेज, PM मोदी बोले - दुनिया कहे, करियर बनाना है तो भारत आओ

इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

चुनावी राज्यों पर खास नजर

बीजेपी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों पर विशेष फोकस है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत चुनावी राज्यों में संगठन की तैयारियों और जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

युवाओं और सोशल मीडिया पर भी फोकस

बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने युवाओं और खासकर Gen-Z से जुड़ने, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और संगठन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया था। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, ‘सेवा संकल्प अभियान’ और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी का फोकस संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क अभियान को और धार देने पर है।

पढ़ें :- नितिन नवीन की नई टीम की पहली परीक्षा शुरू! PM मोदी का मंत्र 2027 के लिए BJP का ‘मिशन ग्राउंड

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अरविंद कुमार 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- विदेश मंत्री का दो दिवसीय रूस दौरा, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता
Advertisement