कन्नौज। यूपी के कन्नौज में भाजपा में शामिल होने के बाद नगर पहुंचे संजू कटियार का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का जगह-जगह स्वागत किया गया।
पढ़ें :- भारतीय जनता पार्टी की बड़ी पहल ... श्रद्धालुओं के लिए कर रहे भोजन, चाय और गन्ने का रस की व्यवस्था
मालूम हो कि 4 दिन पहले संजू कटियार ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को वह सरायमीरा स्थित आवास पहुंचे। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजू कटियार के शामिल होने से भाजपा को काफी फायदा होगा।