अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने BSP का झंडा लगी गाड़ी पर जबरन कब्जा कर लिया। भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर गाड़ी के बोनट और छत पर चढ़ गए और गाड़ी पर लगा हुआ बसपा का झंडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़कर फेंक दिया।
पढ़ें :- भारतीय जनता पार्टी की बड़ी पहल ... श्रद्धालुओं के लिए कर रहे भोजन, चाय और गन्ने का रस की व्यवस्था
9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सेंटर प्वाइंट चौराहे से बसपा का झंडा लगी हुई गाड़ी जा रही थी। इस दौरान सेंट प्वाइंट चौराहे पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी पर चढ़कर बीएसपी के झंडे को उखाड़ कर फेंक दिया।