Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान के हेरात शहर की मस्जिद में भीषण विस्फोट, शीर्ष मौलवी की मौत, 200 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान के हेरात शहर की मस्जिद में भीषण विस्फोट, शीर्ष मौलवी की मौत, 200 से ज्यादा घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Massive explosion Outside Mosque in Afghanistan: एक और दिल दहला देने वाली खबर अफगानिस्तान से आ रही है जहां पर हेरात शहर की एक मस्जिद के बाहर जोरदार धमाके हुए. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मस्जिद का इमाम धमाके मे मारा गया है, साथ ही आम लोगों के भी मारे जाने की खबर है. हालांकि, मौत के आंकड़े को लेकर अभी सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है पर 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 200 लोग बुरी तरह घायल हैं.

पढ़ें :- धुरंधर 2 के आगे झुका हॉलीवुड: प्रोजेक्ट हेल मेरी की भारत में रिलीज़ एक हफ्ते टली

पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की मस्जिद के बाहर हुए धमाके में तालिबान समर्थित हाई प्रोफाइल इमाम और नागरिकों की मौत हुई है. तालिबानी अधिकारियों ने धमाके की पुष्टि की है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि मस्जिद का मौलवी मुजीब अल रहमान अंसारी धमाके में मारा गया है। हालांकि अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों में कई धमाके हुए हैं पर ये काफी शक्तिशाली था।

Advertisement