Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

By HO BUREAU 

Updated Date

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi : दिल्ली के सत्य निकेतन, मोती बाग में शिव मंदिर के पास एक इमारत के ढहने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, कैट एंबुलेंस, आपदा प्रबंधन टीम और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं।

पढ़ें :- CM योगी ने हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, प्रभावित लोगों से बातचीत कर दी राहत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:34 बजे साउथ कैंपस थाने में नानकपुरा गुरुद्वारा के पास इमारत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है और लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 2 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मौके पर मौजूद आरके पुरम से भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग राज्यों से पढ़ने आए छात्र पीजी में रह रहे थे और इमारत के मलबे में कई बच्चे अब भी फंसे हो सकते हैं। विधायक के अनुसार, कुछ बच्चे मलबे के नीचे से फोन भी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन बल, एमसीडी और पुलिस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूरी आपातकालीन टीम को मौके पर भेजा है, जबकि सांसद हर्ष मल्होत्रा भी फोन के जरिए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों, खासकर छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे में कितने लोग घायल या फंसे हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अरविंद कुमार

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा - 'विपक्ष से सवाल, अपनी कमियां छिपा रहे...',

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement