Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर बूथ-हर घर अभियान का किया शुभारंभ

हरियाणाः मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर बूथ-हर घर अभियान का किया शुभारंभ

By HO BUREAU 

Updated Date

Chief Minister Nayab Saini

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला पहुंचे।  अंबाला लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पंचकूला विधानसभाक्षेत्र की राज़ीव कालोनी में हर बूथ हर घर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नायक सैनी ने इस अभियान की राजीव कॉलोनी के बूथ नंबर 132 से शुरुआत की।

पढ़ें :- हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के ताजा रुझान

यह अभियान प्रदेशभर में 11 और 12 मई को चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया और पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement