Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tibet Avalanche: तिब्बत के न्यिंगची में भीषण हिमस्खलन में 8 की मौत, चीन ने बचावकार्य के लिए भेजी टीम

Tibet Avalanche: तिब्बत के न्यिंगची में भीषण हिमस्खलन में 8 की मौत, चीन ने बचावकार्य के लिए भेजी टीम

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Cold Wave: Outbreak of cold wave increased in Himachal Pradesh, mercury reached minus in 4 districts

तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के न्यिंगची शहर में भीषण हिमस्खलन हुआ. हिमस्खलन के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. चीनी राज्य मीडिया ने बताया कि हिमस्खलन के बाद चीनी सरकार ने शवों की बरामदगी और लापता लोगों की तलाश करने के लिए एक टीम भेजी है.

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

हिमस्खलन के बाद कई लोग फंसे

समाचार एजेंसी ने बताया कि मेनलिंग काउंटी में पाई गांव और मेडोग काउंटी में डोक्सोंग ला सुरंग से बाहर निकलने के बीच मंगलवार को रात करीब 8 बजे हिमस्खलन हुआ.समाचार एजेंसी के अनुसार, हिमस्खलन के बाद कई लोग और वाहन फंसे हुए हैं.

बचाव कार्य जारी

अधिकारियों ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग लापता हैं. इसके अलावा और विवरण जारी नहीं किया गया है. राज्य के मीडिया समर्थित ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने रात भर में 131 लोगों और 28 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा है.चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने भी दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में टीम भेजा है.

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश
Advertisement