China Reaction : अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर टकराव की खबरों को लेकर चीन की प्रतिक्रिया आई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते का सख्ती से पालन किया है, साथ ही सहमतियों पर अमल भी किया है।
पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में संदिग्ध गतिविधि, इलाके में हाईअलर्ट, ग्रामीणों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि ‘चीन क्षेत्रीय संप्रभुता और सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए बॉर्डर वाले इलाके में नियमित पेट्रोलिंग करता है। वह इसके प्रबंधन का काम भी करता है। भारत के साथ कूटनीतिक बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रहेगा। चीन उम्मीद करता है कि भारत भी आपसी सहमतियों का ध्यान रखेगा और शांति बनाए रखने के लिए मजबूत कदम उठाएगा। वह बॉर्डर एरिया में इसका विशेष ध्यान रखेगा।’
जाहिर है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत – चीन सीमा को लेकर ITBP के डीजी का बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति पैदा हुई, जिसमें अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर सैनिक आमने-सामने आ गए। यह स्थिति अभी भी जारी है। इसी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जब चीनी सेनाएं पेट्रोलिंग के तय मानकों को नहीं मानती हैं, उस समय ऐसी स्थिति बनती है।
जानें भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘जहां तक इस मामले की खास जानकारी का सवाल है, मैं आपको रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने के लिए कहूंगा। जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं, भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर तब बिगड़ती है, जब चीनी सेनाएं गश्त के तय तरीकों का पालन नहीं करती हैं। दोनों देश लंबित मुद्दों को सुलझाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गलतफहमी व गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य व्यवस्थाओं का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘दोनों देश सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में एलएसी की समझ बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए भी सहमत हुए हैं। मैं इस बात पर भी जोर देना चाहूंगा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना दोनों देशों के आपसी संबंधों के समग्र विकास के लिए जरूरी है।’
पढ़ें :- चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में स्पष्टीकरण, CEC के एकतरफा फैसले संबंधी दावों से इनकार
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।