Delhi News : दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने शनिवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सरकारी स्कूल कृष्णा नगर का मामला है। लड़की अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर आई थी। पुलिस ने तीन पन्नों का सोसाइड नोट भी बरामद किया है।
पढ़ें :- गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
दिल्ली पुलिस ने कहा कि ‘हमें कृष्णा नगर के सर्वोदय विद्यालय में आग लगने की एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक लड़की ने खुद को आग लगा ली है, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लड़की जली हुई हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम टीम मौके पर मौजूद है और सबूत इकट्ठा कर रही है। मामले की जांच चल रही है।’
छात्रा पानी – पीने के लिए क्लास से निकली थी, चिखने की आने लगीं आवाजें
छात्रा छठे पीरियड के बाद क्लास पास लेकर पानी – पीने निकली थी। कुछ ही समय में उसके चीखने की आवाजें आने लगीं। ऐसा बताया जा रहा है कि जब तक लोग पहुंचे, तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा के बैग से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में एक लड़के का भी जिक्र किया गया है। पुलिस प्रेम- प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। उसने अपने नोट में माता – पिता की अपेक्षाओं पर खरा न उतर पाने की भी बात की।
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद भी स्कूल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्कूल ने पुलिस को सभी सबूत दे दिए हैं। यह एक दुखद घटना है। जांच के बाद सारी जानकारी दी जाएगी।’
पढ़ें :- PM मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर व्यक्त किया उत्साह
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।