Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन, मौजपुर प्लेस्कूल सील; स्कूल बसों पर भी कसेगा शिकंजा

दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन, मौजपुर प्लेस्कूल सील; स्कूल बसों पर भी कसेगा शिकंजा

By HO BUREAU 

Updated Date

दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन, मौजपुर प्लेस्कूल सील; स्कूल बसों पर भी कसेगा शिकंजा

Delhi : दिल्ली में बच्चों के साथ कथित मारपीट और यौन दुर्व्यवहार की घटनाओं पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। मौजपुर के मैकून प्लेस्कूल को जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिया गया है, वहीं जाफराबाद के निजी डे-केयर और प्लेस्कूल को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बवाना मामले के बाद स्कूल बस स्टाफ और प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।

पढ़ें :- शर्मनाक हरकत, SCO समिट की फोटो से PM मोदी को हटाया, फजीहत के बाद शहबाज शरीफ ने ओरिजनल की शेयर

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

दिल्ली में बच्चों के साथ सामने आई घटनाओं पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजते समय माता-पिता का सबसे बड़ा भरोसा उनकी सुरक्षा को लेकर होता है और इस भरोसे को टूटने नहीं दिया जा सकता।

मौजपुर प्लेस्कूल सील, जाफराबाद में भी कार्रवाई

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित मैकून प्लेस्कूल में तीन साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल को सील कर दिया गया। वहीं जाफराबाद के एक निजी डे-केयर एवं प्लेस्कूल में तीन वर्षीय बच्चे के साथ कथित शारीरिक और यौन दुर्व्यवहार के मामले में संस्थान को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

बवाना मामले में स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेदार

बवाना में तीन वर्षीय नर्सरी छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले में स्कूल बस चालक की भूमिका सामने आने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बस स्टाफ की जांच, निगरानी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। लापरवाही मिलने पर प्रबंधन की जवाबदेही भी तय होगी।

दिल्ली आने वाली बसों के GPS पर नजर

उत्तर प्रदेश की 16 वर्षीय किशोरी से चलती बस में दुष्कर्म की घटना पर भी मुख्यमंत्री ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों के GPS को दिल्ली के संबंधित सिस्टम से जोड़ने की व्यवस्था पर काम किया जाएगा, ताकि बसों की लोकेशन पर निगरानी रखी जा सके और आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई हो।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, 2.30 लाख घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल

अरविंद कुमार 

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- 7.8% की विकास दर से मजबूत हुई भारत की अर्थव्यवस्था, PM मोदी बोले - असाधारण उपलब्धि
Advertisement