सिरसा। तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा हमेशा सरकार बनाने की रहती है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में नहीं है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं।
पढ़ें :- हरियाणाः टोटल 4 राउंडः गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राज बब्बर को मिले अब तक 238660 वोट
कहा कि सरकार बड़ी मजबूती से काम कर रही है। सरकार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस की इच्छा को प्रदेश के लोग पूरी करने वाले नहीं है। कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करने में जुटी रहती है।
भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता की इच्छाओं को पूरा करने की बजाए अपनी इच्छाएं पूरी करते हैं। प्रदेश के लोगों को झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम करते हैं। कांग्रेस के नेता सरकार के गिरने की भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।