Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुखद क्षणः सीएम योगी ने 400 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्तिपत्र, चेहरे खिले

सुखद क्षणः सीएम योगी ने 400 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्तिपत्र, चेहरे खिले

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के लोक भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल गए। इनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया था।

पढ़ें :- CM योगी, अखिलेश यादव ने हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, प्रदेशवासियों को जयंती की दी शुभकामनाएं

प्रदेश के राजस्व विभाग में समीक्षा अधिकारियों की कमी दूर करने के लिए शनिवार को  66 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

वही प्राविधिक शिक्षा विभाग में 204 अनुदेशकों और लोक निर्माण विभाग में 130 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। योगी सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल में अब तक लाखों युवाओं को रोजगार दिया गया है।

इस मौके पर योगी ने कहा कि 2017 के पहले युवा निराश था। जब प्रदेश के बाहर जाता था तो पहचान का संकट था। कोई किराये पर कमरा नहीं देता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश उस छवि से मुक्त हो चुका है। आज युवाओं को अपने ही प्रदेश में काम, रोजगार व नियुक्तियां मिल रही हैं।

पढ़ें :- Lucknow : भाजपा कार्यालय के पास ABVP का प्रदर्शन, अखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे
Advertisement