Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन के दौरे पर मथुरा आयेंगे सीएम योगी, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन के दौरे पर मथुरा आयेंगे सीएम योगी, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By HO BUREAU 

Updated Date

कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन के दौरे पर मथुरा आयेंगे सीएम योगी, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

UP News : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर मथुरा आएंगे। मुख्यमंत्री 3 सितंबर को वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे मथुरा-वृंदावन को करीब 446.09 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

पढ़ें :- नेपाल में आपदा के बाद कानपुर के श्याम नगर से परिवार के तीन सदस्य लापता

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 23 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है,शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की लागत 263.69 करोड़ रुपए, जबकि लोकार्पित परियोजनाओं पर 182.39 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की परियोजनाओं में गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास और शेरगढ़ के श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण शामिल है।

इसके अलावा मंदिर परिसर में पंडाल, पार्किंग और प्रसाधन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र बनाया जाएगा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग के भवनों पर फसाड लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और साइनेज का काम भी होगा। गोवर्धन में श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री बांके बिहारी जी तथा श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन भी करेंगे। मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे के दौरान मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। वह वृंदावन के प्राचीन रंगनाथ मंदिर, गोविंद देव मंदिर और श्रीबांके बिहारी मंदिर जाएंगे। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृष्ण जन्मस्थान मंदिर भी पहुंचेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन करेंगे।

पढ़ें :- प्याज की तरह अब चीनी तो नहीं बनेगी सत्ता परिवर्तन की वजह

Mohammad Farooq

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे
Advertisement