Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पूंजी निवेश लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद जाएंगे यूएस और यूके

यूपी में पूंजी निवेश लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद जाएंगे यूएस और यूके

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

No good on hoarders of food items in UP, CM Yogi's action plan against hoarders

यूपी के विकास के लिए योगी सरकार गंभीर है. यही वजह है सीएम योगी ने विदेशों में रोड शो और विदेशों के बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों को न्योता देने की योजना बनाई है. लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए सीएम योगी और मंत्रिमंडल के सदस्य दूसरे देशों के दौरे करेंगे. सीएम योगी का 10 नवंबर को न्यूयार्क और 16 नवंबर को बैंकाक में रोड शो करेंगे. सीएम योगी ने 22 नवंबर को रूस के मास्को और मॉरीशस जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया है.

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

यूपी सरकार की तरफ से इन्वेस्टर समिट को ऐतिहासिक बनाने के लिए दुबई, अबू धाबी, सैन फ्रैंसिस्को, टोरंटो, रियो द जेनरो, पेरिस, लंदन, टोक्यो, सियोल, बैंकॉक, मास्को, स्टॉक होम, सिंगापुर, सिडनी, जोहांसबर्ग और तेल अवीव में रोड शो करेंगे. यही नहीं चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में भी यूपी सरकार रोड शो आयोजित करेगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश को 10 खबर डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मुख्यमंत्री दुनियाभर से राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश को लेकर बेहद गंभीर हैं. उन्होंने पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर यूपी में दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है. इस समिट के माध्यम से निवेश के भारी-भरकम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 19 देशों से निवेशकों को यहां आमंत्रित करने की तैयारी है.

Advertisement