Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi Weather: दिल्ली-NCR में लौट रही शीतलहर कहर जारी, माइनस 1 डिग्री तक जा सकता है पारा

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में लौट रही शीतलहर कहर जारी, माइनस 1 डिग्री तक जा सकता है पारा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार से शीतलहर का कहर जारी है । न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि एक जनवरी, 2021 के बाद यानी दो साल में इस माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

लोधी रोड का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, आयानगर में 2.8 डिग्री, रिज में दो डिग्री और जाफरपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में दो दिनों में ही लगभग नौ डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को यह 10.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस था।

पीछे मुड़कर देखें तो एक जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस वर्ष आठ जनवरी को यह 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मयूर विहार में यह सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 90 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साफ आसमान के कारण दिल्ली में अगले कई दिन अच्छी धूप खिलेगी और कोहरा नहीं रहेगा। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रात और सुबह के समय शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 19 से 20 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

 

Advertisement