Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रही आतंकवाद पर बनी फिल्म का विरोध: मोदी

वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रही आतंकवाद पर बनी फिल्म का विरोध: मोदी

By Rajni 

Updated Date

बेल्लारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए आतंकवाद पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का विरोध कर रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेल्लारी में आयोजित भाजपा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को बजरंग दल पर बैन के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए फर्जी नैरेटिव गढ़ती है और सर्वे छपवाती है।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

कहा कि वे राज्य में मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण के लिए है। इसमें प्रतिबंधों का जिक्र है। कर्नाटक के लोग उनकी (कांग्रेस) तुष्टीकरण की राजनीति देख रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को पसंद नहीं आ रहा कि मैं बजरंग बली का आह्वान कर रहा हूं।

भाजपा के मिले समर्थन से कांग्रेस बेचैन

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, अपने धन बल और पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाते हुए विशेष रूप से चुनावों के दौरान, हर बार झूठे आख्यान गढ़ती है। लेकिन कर्नाटक में बीजेपी को मिले भारी समर्थन ने अब कांग्रेस को पूरी तरह से बेचैन कर दिया है।

भाजपा का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है, जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है। दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं। कर्नाटक को देश का नबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना जरूरी है।

पढ़ें :- राजस्थान में 3 बजे तक 41.51% पड़े मत , सबसे कम करौली में
Advertisement